देश-दुनिया
राजनीति
Encounter in Kathua, Jaish-e-Mohammed, Jammu and Kashmir Police, People's Anti Fascist Front, Proxy organization, Terrorist attack, Terrorists in Jammu and Kashmir, आतंकी हमला, कठुआ एनकाउंटर, कठुआ में एनकाउंटर, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, जम्मूत-कश्मीर पुलिस, जैश-ए-मोहम्मद, पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट, प्रॉक्सी संगठन
Shailendra Singh
0 Comments
कठुआ एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, तीन जवान भी हुए शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी
कठुआ: जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग में गुरुवार (27 मार्च) से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं, जबकि गोलीबारी में सुरक्षाबलों के तीन जवान भी शहीद हुए हैं। ये जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान हैं। कल ये जवान घायल हुए थे, शुक्रवार (28 मार्च) को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहीद जवानों में तारिक अहमद, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था। जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के इन जवानों को पेट में गोली लगी थी। DSP धीरज सिंह समेत 4 अन्य घायलों का इलाज उधमपुर में सेना के अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, राजबाग के घाटी जुथाना इलाके के जखोले गांव में सुरक्षाबलों को करीब 9 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। गोलीबारी में सात जवान घायल हुए थे।

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली जिम्मेदारी
जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने पुलिस पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने दोबारा सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है। सेना, BSF, CRPF और SOG की जॉइंट टीम थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलिकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
23 मार्च से चल रहा है एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में आतंकवादियों के एक ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि ये वही आतंकवादी हैं, जो सान्याल से निकलकर जखोले गांव के पास देखे गए। यह गांव हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किमी दूर है। सुरक्षाबलों ने जानकारी मिलते ही उन्होंने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Post Comment