उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert, flood in Prayagraj, Flood in UP, rain alert, Rain in Bareilly, Rain in Lucknow, Rain in UP, UP News, water level of Ganga in Prayagraj, प्रयागराज में गंगा का जलस्तर, प्रयागराज में बाढ़, बरेली में बारिश, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यूपी में बाढ़, यूपी में बारिश, लखनऊ में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
प्रयागराज में बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, सभी घाट डूबे; हाथरस समेत 10 शहरों में तेज बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन से बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को भी 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सुबह तेज बारिश हुई। दिन में अंधेरा छा गया। राजधानी में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा, सीतापुर, हाथरस, फतेहपुर समेत 10 शहरों में तेज बारिश सुबह हुई।
मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में औसत से 63% ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से अब तक यानी मानसून सीजन की बात करें तो प्रदेश में अनुमान के बराबर 556 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 63 जिलों में 12.7 मिमी बारिश हुई।
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-युमना का जलस्तर
प्रयागराज में एक बार फिर गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमानजी को स्नान कराया। पूरी प्रतिमा डूब गई। इससे पहले 15, 18 और 29 जुलाई को गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंचा था।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। जलस्तर बढ़ने के कारण सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। pic.twitter.com/XGvP0T0b0p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
#WATCH प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। pic.twitter.com/TjgTKIY28w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
वहीं, उन्नाव में गंगा का कटान रोकने के लिए धन्नापुरवा में बोरियों में बालू भरकर अस्थायी बांध के 27 कटर बनाए गए। लेकिन, पूरा बंधा बह गया। इसे बनाने में 14 करोड़ की लागत आई थी। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
जौनपुर में दो बच्चे नाले में बहे
सोमवार को जौनपुर में बड़ा हादसा हो गया। मछलीशहर पड़ाव के पास दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। झटका लगने से दोनों नाले में गिरे और बह गए। दोनों को बचाने के लिए एक व्यक्ति आगे आया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को फतेहपुर के बिंदकी में कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक प्रदेश में 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं।
इसके अलावा मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। इससे 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोनभद्र में धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद बांध के 22 फाटक खोल दिए गए हैं। चंदौली के मूसाखंड और लतीफ शाह बांध भी लबालब भर गए हैं। दोनों बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। ललितपुर में माताटीला, राजघाट, भौंरट, जैमिनी और गोविंद सागर बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं।
40 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल और बदायूं।



Post Comment