Lucknow में बनेगा प्रदेश का का पहला ‘मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क’
Lucknow: राजधानी के आशियाना इलाके का वनस्थली पार्क अब आम पार्क नहीं रहेगा। यह सितंबर 2026 तक पूरी तरह से ‘मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क’ बन जाएगा। मतलब आप जिधर देखेंगे उधर कहानियों वाले किरदार जिंदा हो जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लखनऊ के बच्चों के लिए यह एक विशेष आकर्षण होगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के पार्क प्राइवेट सेक्टर में बहुत महंगे टिकट परिचालित किए जाते हैं। मगर हम बहुत ही किफायती रेट में लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे पीपीपी मोड पर बनाया जा रहा है।
यह सब इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल होंगे। बचपन में जो कहानियां दादी-नानी सुनाती थीं, वही अब पार्क में दिखेंगी। लोमड़ी, कछुआ, खरगोश सब अपने अंदाज में मिलेंगे। मर्मेड, फीनिक्स, जिनी, ग्रिफिन, वेयरवुल्फ और मोगली जैसे 12 बड़े-बड़े स्कल्पचर लगेंगे। सबसे मजेदार बात ये है कि इन्हें पुरानी और बेकार चीजों से बनाया जा रहा है। यह पार्क इको-फ्रेंडली भी है। बीच में एक बहुत बड़ी वॉटर बॉडी बनेगी। उसमें म्यूजिक वाला फाउंटेन होगा। शाम को लाइट के साथ नजारा और भी जबरदस्त लगेगा। ऊपर से पूरा पार्क देखने के लिए वॉच टॉवर, और फैमिली के लिए साफ-सुथरे टॉयलेट ब्लॉक भी बनेंगे।



Post Comment