जनता ने ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे की हवा निकाल दी: UP Congress Chief Ajay Rai

UP News: देशवासियों से माफी मांगे मोदी-शाह, अजय राय ने क्यों ऐसा कहा?

UP Congress Chief Ajay Rai Press Conference: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरे देश में यूपी की चर्चा हो रही है। इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में जबरदस्त परिणाम दिया है। यूपी ने मोदीजी के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे की हवा निकाल दी है। 80 में 80 सीटें जीतने के दावे की हवा निकाल दी है। काशी में 10 लाख वोटों से जीतने के दावों की हवा निकाल दी है। अजय राय ने दावा किया कि देवरिया, महाराजगंज और अमरोहा की सीट सरकार की मदद से हरवाई गई हैं। इन सीटों पर कांग्रेस जीत रही थी।

राहुल गांधी ने कर दी है आभार यात्रा की शुरुआत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में आभार यात्राएं निकालेगी और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक हम जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को रायबरेली से राहुल गांधी ने शुरू कर दी है। ये यात्रा 15 दिनों तक चलेगी। उन्होंने नीट की परीक्षा में हुई धांधली पर कहा कि देश भर में छात्र परेशान हैं। पहले यूपी में ही पेपर लीक होते थे। प्रदेश में अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दाल के दाम बढ़ गए हैं। आटा है नहीं, बाहर से मंगाएंगे। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को उठाएगी। सरकार उद्योगपतियों को नहीं आम जनता को लाभ दे।

उन्होंने कहा कि जम्मू में आतंकी हमला हुआ है और उप राज्यपाल वाराणसी और गाजीपुर में प्रचार कर रहे थे। हम इसकी निंदा करते हैं। मृतकों में यूपी के कई लोग थे। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा ने दावा किया था कि आतंकवाद खत्म हो गया है पर ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।

विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने 370 के नाम पर वोट मांगे। जम्मू में एक भी प्रत्याशी अपने सिंबल पर नहीं लड़ाया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति को अयोध्या में नहीं बुलाया गया था। भाजपा ड्रामा न करे। यूपी ने उनकी राजनीति को नकार दिया है।

Post Comment

You May Have Missed