सत्ता के मद में चूर है मोदी सरकार, लोकतंत्र को कुचलने का हो रहा काम: Ajay Rai

सत्ता के मद में चूर है मोदी सरकार, लोकतंत्र को कुचलने का हो रहा काम: Ajay Rai

Ajay Rai: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह तानाशाही कृत्य है, जिसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में कभी भी ऐसा नहीं किया गया। संविधान और लोकतंत्र में सभी को आवाज उठाने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी का न तो कभी संविधान पर विश्वास रहा और न ही लोकतंत्र पर है। देश भर में जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वहां लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोनम वांग चुक एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके द्वारा छात्रों एवं युवाओं के हितों में अनशन किया जा रहा था, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए थी और पेपर लीक मामले की जांच कराये जाने व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए था। लेकिन सत्ता के मद में चूर केन्द्र सरकार ने लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं तोड़ते हुए उन्हें पुलिस के द्वारा जबरन अनशन से उठवाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। केन्द्र सरकार तत्काल नीट पेपर लीक मामले की जांच कराये एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करे।

Post Comment

You May Have Missed