प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट, दूसरों पर कीचड़ उछालने में व्यस्त हैं विभागीय मंत्री: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav ने आप में हुई ‘टूट’ पर बीजेपी को घेरा, कहा- दबाव और लालच देकर पार्टियां तोड़ती है भाजपा

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री अपने विभागीय कामकाज में असफलता से ध्यान भटकाने के लिए दूसरों पर कीचड़ उछालने के काम में ज्यादा रुचि ले रहे है। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि अस्पतालों में मरीजों का इलाज कम दुर्व्यवहार की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है।

उन्होंने कहा, विभागीय मंत्री अस्पतालों और चिकित्सालयों की व्यवस्था सुधारने और मरीजों के इलाज के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर है। भाजपा सरकार मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर लाठीचार्ज करती है। अस्पतालों में दवा, जांचें और उचित इलाज नहीं मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। समाजवादी सरकार में जौनपुर, आजमगढ़, जालौन, कन्नौज समेत कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। लखनऊ में विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान बनाया गया, लेकिन सरकार ने इलाज और सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट तक नहीं दिया है।

Post Comment

You May Have Missed