सरकार नहीं चाहती मैं पुतिन से मिलूं, यह मोदी की इनसिक्योरिटी: राहुल गांधी

सरकार नहीं चाहती मैं पुतिन से मिलूं, यह मोदी की इनसिक्योरिटी: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली: संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (04 दिसंबर) को चौथा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे को लेकर संसद पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ अपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है। उन्‍होंने कहा कि आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। मगर, आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।

थरूर बोले- राहुल गांधी ने अपनी बात कह दी, सरकार जवाब दे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी ने पुतिन वाले मामले पर अपनी बात कह ही है। मुझे लगता है कि सरकार को जवाब देना चाहिए। एक डेमोक्रेसी में यह अच्छा होगा कि आने वाले बड़े लोग (विदेशी मेहमान) सबसे मिलें।

मुझे लगता है कि यह एक जरूरी विजिट है। हमारे देश में बिना किसी शक के रूस, चीन और US के साथ कई जरूरी बाइलेटरल रिलेशन बनाए रखने की जरूरत है। हम यह बात नहीं मान सकते कि एक रिश्ता दूसरे रिश्ते के नेचर से तय होना चाहिए।

LJP (रामविलास) सांसद बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी पूरी करें राहुल

LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते पहले जो संसदीय प्रक्रियाएं, परंपराएं हैं, उसको वो आकर पूरा करें…सबसे पहले उन्हें अपनी प्रतिबद्धता संसद के प्रति दिखानी चाहिए…”

सोनिया बोलीं- दिल्ली प्रदूषण पर सरकार तुरंत कदम उठाए

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से दिल्ली प्रदूषण पर तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चे मर रहे हैं, बुजुर्गों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सरकार की जिम्मेदारी है कि कुछ करें, प्रधानमंत्री बयानबाजी बंद करें और समस्या का हल करें।

भाजपा सांसद बोलीं- अगले साल तक प्रदूषण में कमी आ सकती है

भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि यह सच है कि प्रदूषण है, लेकिन यह आज या कुछ दिनों का नहीं है। बल्कि यह कई सालों से चल रहा है। सरकार इसे लेकर सीरियस है और इस पर काम भी कर रही है। इतनी बड़ी समस्या को एक बार में हल नहीं किया जा सकता, लगातार कोशिशों की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगले साल इस पर कुछ ठोस काम होगा और प्रदूषण कम होगा। अगर आप सोचते हैं कि कल एक सरकार गई और आज दूसरी सरकार इसे ठीक कर देगी, तो ऐसा नहीं होता। हर चीज में समय लगता है और जब काम इतना बड़ा हो, पिछले साल से हरियाणा में पराली जलना अब 90% कम हो गया है, लेकिन पंजाब में अभी भी लगातार पराली जल रही है।

दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर सदन में विपक्ष का प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कई विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- हमें कौन सा मौसम एन्जॉय करना चाहिए? बाहर के हालात तो देखो। जैसा सोनिया जी ने कहा, बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें अस्थमा है और उनके जैसे सीनियर सिटिजन को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालात साल दर साल खराब होते जा रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed