कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को वापस मिला इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल, खुद दी जानकारी

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को वापस मिला इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल, खुद दी जानकारी

नई दिल्‍ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार (24 मई) को दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिल गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं।”

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को वापस मिला इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल, खुद दी जानकारी

पोस्ट के साथ उन्होंने कॉकरोच की इमेज भी शेयर की। इससे पहले शनिवार को उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी और पर्सनल अकाउंट को हैक किया गया है। वहीं, दीपके ने रविवार को X पर फॉलोअर्स डेटा शेयर कर बताया कि उनके 94% से ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू से किया था सवाल

अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल किया कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है। दरअसल, रिजिजू ने X पर बिना किसी का नाम लिखे पोस्ट कर लिखा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस गिरोह से फॉलोअर्स जुटाते हैं, जबकि भारत में ही पर्याप्त युवा मौजूद हैं। भारत-विरोधी गिरोह से मदद लेने की कोई जरूरत नहीं है।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को वापस मिला इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल, खुद दी जानकारी

CJP की वेबसाइट अभी भी बंद

इससे पहले शनिवार को अभिजीत ने बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- ‘सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।’

हालांकि, यह वेबसाइट अभी बंद है। इसे खोलने पर ‘दिस साइट कान्ट बी रीच्ड’ का मैसेज फ्लैश हो रहा है।

Post Comment

You May Have Missed