उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
indian railways, Lucknow to Mumbai Sleeper Vande Bharat, Lucknow to Mumbai Vande Bharat, Mumbai to Lucknow Sleeper Vande Bharat, Mumbai to Lucknow Vande Bharat, Sleeper Vande Bharat, Vande Bharat Express Train, भारतीय रेलवे, मुबई से लखनऊ वंदेभारत, मुंबई से लखनऊ स्लीपर वंदेभारत, लखनऊ से मुंबई वंदेभारत, लखनऊ से मुंबई स्लीपर वंदेभारत, वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन, स्लीपर वंदेभारत
Shailendra Singh
0 Comments
लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी पहली स्लीपर वंदेभारत, जून में टाइम टेबल आने की संभावना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अब लखनऊ से मुंबई तक का सफर न सिर्फ कम समय में तय होगा, बल्कि यात्रियों को राजधानी और शताब्दी से भी तेज और बेहतर अनुभव मिलेगा।
दरअसल, देश की पहली एसी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (AC Sleeper Vande Bharat Train) अब लखनऊ से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। रेलवे ने इस रूट का सर्वे पूरा कर लिया है और जून में इसका टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि देश की पहली वंदेभारत ट्रेन भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू हुई थी और अब पहली स्लीपर वंदेभारत को भी उत्तर प्रदेश से ही चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन लखनऊ से मुंबई के बीच दौड़ेगी और सफर को आरामदायक और तेज बनाएगी।
प्रदेश के कई जिलों को होगा सीधा फायदा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर वंदेभारत का रूट अब फाइनल हो गया है। ट्रेन लखनऊ से चलकर हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन और आगरा होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इस रूट से प्रदेश के कई जिलों को सीधा फायदा होगा। खासकर, उन लोगों को जो काम या परिवार के सिलसिले में मुंबई आवाजाही करते हैं।
ट्रेन में होंगे 20 एसी कोच
इस स्लीपर वंदेभारत ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड क्लास और दो SLR कोच शामिल होंगे। एक बार में करीब 1200 यात्री सफर कर पाएंगे। यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी।
रेलवे सूत्रों की मानें तो ट्रेन के संचालन की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। जुलाई से स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस को पटरी पर लाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल, रेलवे इसकी टाइम टेबल पर काम कर रहा है।



Post Comment