किसी बाबा के फरमान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश: Sanjay Singh

किसी बाबा के फरमान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश: Sanjay Singh

Sanjay Singh: आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगरा के शहीद स्मारक स्थल, से ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ किया। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित किया गया। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक अन्याय से जूझ रहा है, लेकिन सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए, न कि नफरत और विभाजन की राजनीति। उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं, गन्ना भुगतान, खाद की किल्लत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता जब बिजली, पानी और रोजगार मांगती है, तो उसे जवाब देने के बजाय नारेबाजी और दिखावे की राजनीति की जाती है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने और नफरत फैलाने पर आधारित है, जबकि आम आदमी पार्टी मोहब्बत, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास करती है।

बेरोजगार युवाओं को 10,000 प्रतिमाह भत्ता दिया जाए: संजय सिंह

ऊर्जा संकट और गैस किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश की जनता लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी है, लेकिन सरकार वास्तविकता को स्वीकार करने के बजाय भ्रम फैलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि गलत विदेश नीति और निर्णयों के कारण देश को महंगा ईंधन झेलना पड़ रहा है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, पेपर लीक की घटनाएं आम हो गई हैं और नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बेरोजगार युवाओं को 10,000 प्रतिमाह भत्ता दिया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो और प्रदेश के विकास में योगदान भी मिले। उन्होंने कहा कि यह देश किसी बाबा के फरमान से नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा और धर्मनिरपेक्ष भारत की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Post Comment

You May Have Missed