BJP की घायल शेर की तरह वापसी, जानिए कहां-कहां विधानसभा चुनावों में कितना सीट शेयर बढ़ा?

BJP की घायल शेर की तरह वापसी, जानिए कहां-कहां विधानसभा चुनावों में कितना सीट शेयर बढ़ा?

BJP: 2024 के लोकसभा चुनावों में BJP को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था और पार्टी को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद कई राजनीतिक विश्लेषकों ने यह अनुमान लगाया था कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के दबदबे में गिरावट शुरू हो सकती है। लेकिन 2024 के बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे इन आकलनों को गलत साबित करते हैं। ताजा विश्लेषण के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब तक हुए 11 विधानसभा चुनावों में से आठ में BJP या NDA ने अपने सीट शेयर में सुधार किया है। केवल 3 राज्यों झारखंड, दिल्ली और केरल में ही पार्टी का प्रदर्शन पिछली तुलना में कमजोर रहा है।

कई राज्यों में पार्टी ने की मजबूत वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने उन राज्यों में सबसे ज्यादा सुधार किया है, जहां 2024 लोकसभा चुनाव में वह विपक्ष के साथ कड़ी टक्कर में थी या हार गई थी। इनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा प्रमुख हैं। कई जगह बीजेपी को सत्ता में रहने का फायदा मिला और उसने कल्याणकारी योजनाओं का इस्तेमाल कर जनता तक सीधा लाभ पहुंचाया जिससे उसकी स्थिति मजबूत हुई। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने विपक्षी दलों के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन किया, जहां सत्ता विरोधी लहर का असर देखने को मिला।

Post Comment

You May Have Missed