पंजाब में घटिया खेल कर रही BJP, राघव के इस्तीफे पर बोले Sanjay Singh

पंजाब में घटिया खेल कर रही BJP, राघव के इस्तीफे पर बोले Sanjay Singh

Sanjay Singh: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये ऑपरेशन लॉट्स के जरिए पंजाब में घटिया खेल कर रही है। पंजाब में आम आदमी की सरकार ने शानदार काम किया है उसके सामने अब भाजपा ने अपना घटिया राजनीति खेल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जो सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके नाम पंजाब के लोगों को याद रखना चाहिए और इन्हें आने वाले चुनाव में सबक सीखाने का काम करें।

भाजपा ने पंजाबियों को दिया धोखा

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। बेहतरीन काम करने वाली आम आदमी पार्टी को भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तोड़ने और धोखा देने का काम किया है। आज सात सांसदों को भाजपा में शामिल किया गया। इन सातों के नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए।

इन सातों ने पंजाब की पीठ पर जूता मारा

राघव चड्ढा को पंजाब की जनता ने कितना प्यार दिया, उन्हें राज्यसभा में पहुंचाया, अब वे भाजपा की गोद में पहुंच गए। संदीप पाठक को पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने आशीर्वाद दिया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की पीठ में जूता मारने जैसा काम किया है। पंजाब के लोगों को धोखा देने का काम किया है। पंजाब की सरकार, जो जनता के लिए काम कर रही है, उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। मैं अमित शाह और नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि यह घिनौना काम, जो पंजाब की जनता के साथ किया गया है, इस गद्दारी के लिए पंजाब की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

Post Comment

You May Have Missed