Temple Vandalised: कनाडा में उपद्रवियों ने फिर मंदिर को बनाया निशाना, लिखे भारत विरोधी नारे

Temple Vandalised: कनाडा में उपद्रवियों ने फिर मंदिर को बनाया निशाना, लिखे भारत विरोधी नारे

Temple Vandalised: कनाडा में उपद्रवियों ने एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। यहां एडमोंटन में एक मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखे गए। इसमें भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी एक तस्वीर साझा की है। पोस्ट में लिखा, ‘कनाडाई हिंदू चैंबर कॉमर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि कनाडा के एडमंटन में बीएपीएस मंदिर (Temple Vandalised) को ताजा निशाना बनाया गया है। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के कुछ हिंदू सांसदों में से एक आर्य को धमकी दी गई है। इससे सभी लोगों में नाराजगी है।’

बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ | Temple Vandalised

सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि एडमंटन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में फिर से तोड़फोड़ की गई। पिछले कुछ सालों के दौरान ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों में भारत विरोधी नारे के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।

बहुसांस्कृतिक मुद्दों (Temple Vandalised) पर अपनी वकालत के लिए जाने जाने वाले लिबरल सांसद आर्य ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। मैं इसे फिर से दोहराना चाहता हूं। हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं। मैं फिर से कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं। इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हमलों में तब्दील हो जाए।

Post Comment

You May Have Missed