हिमाचल में बर्फबारी से माइनस 14º तक पहुंचा पारा, दिल्ली में 100 फ्लाइट लेट; यूपी में विजिबिलिटी पांच मीटर

हिमाचल में बर्फबारी से माइनस 14º तक पहुंचा पारा, दिल्ली में 100 फ्लाइट लेट; यूपी में विजिबिलिटी पांच मीटर

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी के बाद से प्रदेश के पांच क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। राज्‍य के ताबो का न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री, समदो का -9.3 डिग्री, कुकुमसैरी -6.9 डिग्री, कल्पा का -2 और मनाली का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है।

अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। यहां फ्लाइट्स के ऑपरेशन रुक गए हैं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। इससे स्पाइसजेट, इंडिगो और एअर इंडिया की करीब 100 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

यूपी के 30 शहरों में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में भी 30 शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। आगरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें सात घंटे तक लेट रहीं। बुलंदशहर में विजिबिलिटी 5 मीटर तक रह गई। वहीं, मध्य प्रदेश में कोहरे की वजह से कई जगहों पर 100 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो रहा था। तेज सर्दी और कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कश्मीर में जारी रहेगी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला और अनंतनाग के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। जबकि श्रीनगर और गांदरबल के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और जोजिला में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है। इससे चलते बर्फबारी जारी रह सकती है।

4 जनवरी को पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के आसार हैं।

5 जनवरी को तीन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का अलर्ट। हिमाचल में बिजली भी गिर सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में कोल्ड डे की कंडीशन रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रोस्ट कंडीशन देखने को मिलेगी।

Previous post

विकास के आयामों को बंद करती थीं पिछली सरकारें, डबल इंजन सरकार कर रही नव सृजन: सीएम योगी

Next post

बिहार में BPSC कैंडिडेट्स का प्रदर्शन, पप्पू यादव के समर्थकों ने रोकी ट्रेन; आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर

Post Comment

You May Have Missed