उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
प्रदेश
राजनीति
cold in Himachal, Cold in UP, Fog in UP, Indian Meteorological Department, rain in Rajasthan, Rain in UP, snowfall in Himachal, UP News, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में कोहरा, यूपी में ठंड, यूपी में बारिश, राजस्थान में बारिश, हिमाचल में ठंड, हिमाचल में बर्फबारी
Shailendra Singh
0 Comments
हिमाचल में तापमान माइनस 12º, हरियाणा में ठंड से दो लोगों की मौत; UP-राजस्थान में ओले का अलर्ट
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 राज्यों में कोहरा और 9 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान -12.3°C दर्ज किया गया, जबकि ताबो में -10.9°C तापमान रहा। हरियाणा में भी सर्दी के कारण 2 लोगों की मौत हुई। पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश में सुबह से 43 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। कुछ जिलों में आज ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के भी 15 जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। जोधपुर में सभी स्टूडेंट्स के लिए 14-15 जनवरी और सवाई माधोपुर के स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों के लिए 16 जनवरी तक छुट्टी की गई है।
महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च
इसके अलावा मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है।
15 जनवरी को तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, यूपी, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर,मोजरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बिजली भी गिर सकती है।



Post Comment