T20 World Cup-2024: ट्रॉफी के साथ भारत लौटी टीम इंडिया, प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत

T20 World Cup-2024: ट्रॉफी के साथ भारत लौटी टीम इंडिया, प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत

T20 World Cup-2024: टी 20 विश्व कप 2024 के जीत के बाद ट्रॉफी लेकर भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी है. यहां पर टीम का प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर प्रशंसक दिखाई दे रहे हैं जो कि जयकार के साथ टीम इंडिया का स्वागत कर रहे हैं. बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था. इसी के बाद से टीम इंडिया के भारत आने का इंतजार किया जा रहा था.

भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थक सुबह 3 बजे से ही जुटने लगे थे. नई दिल्ली में उतरने के बाद, टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी. बता दें कि होटल आईटीसी मौर्य में विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया.

मुंबई में होगा भव्य कार्यक्रम

विजेता भारतीय टीम दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेगी. बता दें कि यहां पर विजयी टीम नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनपीसीए) से ओपन बस में सवार होगी और शाम 5 बजे से 7 बजे तक विजय परेड में शामिल होगी. विजय परेड मरीन ड्राइव से होकर वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होगी.

इस दौरान प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक देखने को मिलेगी. इसके बाद शाम 7 से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में विजयी भारतीय टीम के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा, फिर खिलाड़ी होटल चले जाएंगे.

Post Comment

You May Have Missed