इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट शामिल; यशस्वी जायसवाल हुए बाहर

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट शामिल; यशस्वी जायसवाल हुए बाहर

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।

यशस्‍वी जायसवाल हुए टीम से बाहर

उधर, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। यशस्वी को चोटिल विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में चुना गया था।

टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट शामिल; यशस्वी जायसवाल हुए बाहर

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर

वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। BCCI के अनुसार, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया जाएगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को पहला और 28 जून को दूसरा टी-20 मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा। इसके लिए टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को शामिल किया गया है।

Post Comment

You May Have Missed