स्पेशल स्टोरी
स्पोर्ट्स
होम
Hardik Pandey, IND vs SA 2024, Ind vs SA Final, Ind vs SA Final 2024, IND Vs SA T20 World Cup 2024 Final, India Vs South Africa Final, Jasprit Bumrah, Rohit Sharma, T20 WC Prize Money, T20 World Cup 2024 Final, Virat Kohli, टी-20 विश्व कप 2024, रोहित शर्मा, विराट कोहली
Shailendra Singh
0 Comments
T20 WC Prize Money: टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानिए बाकी टीमों को मिली कितनी राशि?
T20 WC Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। अब टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की थी।
आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी (T20 WC Prize Money) का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा था, जोकि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।
विजेता और उप विजेता टीमों को मिला इतना पैसा | T20 WC Prize Money
आईसीसी के ऐलान के अनुसार, विश्व विजेता भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले हैं। पिछले किसी भी टी-20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेली थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप रहा। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले। इनमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं।
सुपर-आठ राउंड से बाहर होने वाली टीमों पर भी पैसों की बारिश
दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये (382,500 यूएस डॉलर) मिले। सुपर आठ राउंड से ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अमेरिका की टीम बाहर हो गई थी। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (247,500 यूएस डॉलर) मिले। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये (225,000 यूएस डॉलर) मिले। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये (31,154 यूएस डॉलर) दिए गए। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है।
किस राउंड में मिले कितने रुपये?




Post Comment