केरलम में CM पर सस्पेंस, कांग्रेस ने दावेदारों के पोस्टर हटवाए; असम में 12 मई को हिमंता की शपथ

केरलम में CM पर सस्पेंस, कांग्रेस ने दावेदारों के पोस्टर हटवाए; असम में 12 मई को हिमंता की शपथ

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी: पुडुचेरी और असम में मुख्‍यमंत्री का नाम और शपथ की तारीख तय हो गई है। मगर, छह दिन बाद भी केरलम में पूर्ण बहुमत पाने वाले कांग्रेस के गठबंधन ने अपने मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पिछले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन और छह बार के विधायक रमेश चेन्निथला यहां मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

06 मई को कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर केरलम भेजा था। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमने सभी विधायकों से बात कर ली है। दावा किया जा रहा है कि आलाकमान को सौंपी गई इस रिपोर्ट में विधायकों ने के.सी. वेणुगोपाल के नाम पर मुहर लगाई है।

दावा– वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के 63 विधायकों में 75-80% ने के.सी. वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वेणुगोपाल के सीएम बनने पर इरिक्कूर से चुनाव जीते सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे वेणुगोपाल के सीएम बनने के बाद इस सीट से चुनाव लड़कर विधायक का चुनाव लड़ेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में वीडी सतीशन को महज छह विधायकों का समर्थन मिला। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया है। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन दिया है।

असम में हिमंता की शपथ में शामिल होंगे पीएम मोदी

रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई, इसमें हिमंता बिस्वा सरमा को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। हिमंता 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, पुडुचेरी में एन. रामास्वामी 13 मई को शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और एनडीए (NDA) के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होंगे। हिमंता की ताजपोशी उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है।

असम में बनेगी हिमंता सरकार

असम बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा- हम दोपहर तक सरकार बनाने के अपने दावे के बारे में राज्यपाल को सूचित कर देंगे। 12 तारीख को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हिमंता 102 विधायकों के साथ शपथ लेंगे।

Post Comment

You May Have Missed