Hathras Stampede: हादसे के बाद पहली बार सूरजपाल आया कैमरे पर, Video देखिए

Hathras Stampede: हादसे के बाद पहली बार सूरजपाल आया कैमरे पर, Video देखिए

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को भोलेबाबा यानी सूरजपाल के सत्संग का आयोजन किया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे. बताया जा रहा है कि जब सूरजपाल जाने लगा तो लोग उसका पैर छूने के लिए दौड़े, इस पर सूरजपाल के सेवादारों ने उन लोगों को रोक दिया. इसके बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई है और तमाम लोग घायल हो गए.

इस घटना मे पुलिस लगातार जांच कर रही है और मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर बाबा सूरजपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के बाद बाबा का ये पहला वीडियो है, जब उसने कैमरे के सामने आकर बयान दिया है.

घटना के बाद पहली बार कैमरे पर सूरजपाल!

न्यूज एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए बाबा सूरजपाल ने कहा है कि ‘हम 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं. प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे. सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा. मैंने अपने वकील ए.पी. सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें.’

सोशल मीडिया पर बाबा सूरजपाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह सफेद शर्ट पहने हुए है और ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस बाबा सूरजपाल की भी तलाश कर रही है तो वहीं अब उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि घटना में मुख्य आरोपी व कार्यक्रम आयोजक मधुकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया है.

 

Post Comment

You May Have Missed