सुनील यादव की पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना” बनी No. 1 बेस्टसेलर, जनस्वास्थ्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि

सुनील यादव की पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना” बनी No. 1 बेस्टसेलर, जनस्वास्थ्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि

लखनऊ: जन स्वास्थ्य और आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल (Basic Life Support) को समर्पित सुनील यादव की पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना: Emergency Response and Life-Saving Skills” ने भारतीय पुस्तक बाजार में इतिहास रच दिया है। यह पुस्तक अपने वर्ग (Allied Health Services) में नंबर 1 बेस्टसेलर बन गई है।

इस पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव लखनऊ के डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वे एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य प्रशिक्षक और समाजसेवी भी हैं, जो अब तक 5000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों को जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह उनकी चौथी पुस्तक है।

AIIMS नई दिल्ली में हुआ था लोकार्पण

इस महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन देश की शीर्ष चिकित्सा संस्था AIIMS, नई दिल्ली में माननीय सांसद एवं स्वास्थ्य समिति के सदस्य द्वारा किया गया था। लॉन्च के बाद से ही डिजिटल और प्रिंट मीडिया में इसे व्यापक सराहना मिली, जिसके परिणामस्वरूप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे पाठकों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ।

पुस्तक की मुख्य विशेषताएं

यह द्विभाषी (Bilingual) पुस्तक बहुत ही सरल और वैज्ञानिक तरीके से लिखी गई है, जिसमें निम्नलिखित विषयों को विस्तार से समझाया गया है:

बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS): आपात स्थिति में जीवन बचाने की मूलभूत जानकारी।

CPR तकनीक: हार्ट अटैक जैसी स्थिति में CPR देने की चरणबद्ध (Step-by-step) प्रक्रिया।

आपातकालीन प्रबंधन: दुर्घटना, दम घुटने (Choking) और डूबने जैसी स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले उपाय।

आम नागरिकों के लिए क्यों है जरूरी?

लेखक के अनुसार, यह पुस्तक केवल डॉक्टरों या स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग- शिक्षक, छात्र, पुलिस और आम जनता के लिए है। यह पुस्तक आपातकाल के “पहले 5 मिनट” और “गोल्डन आवर” के महत्व को समझाती है, जिससे मृत्यु दर को कम करने में बड़ी मदद मिल सकती है।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सुनील कुमार यादव ने कहा, “यह सफलता हर उस व्यक्ति की है जो किसी की जान बचाने का संकल्प रखता है। मेरा लक्ष्य है कि हर नागरिक बेसिक लाइफ सपोर्ट सीखकर एक ‘लाइफ सेवियर’ बने और यह जानकारी हर घर तक पहुंचे।”

Post Comment

You May Have Missed