पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव-आगजनी

पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव-आगजनी

पुणे: सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शुक्रवार (01 अगस्‍त) को पुणे के दौंड में तनाव बढ़ गया है। दो गुटों की भीड़ ने सड़कों पर कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। धार्मिंक स्थल पर पथराव किया है। घटना पुणे से 80 किमी दूर दौंड के यवत गांव की है। तनाव को देखते हुए यवत का साप्ताहिक बाजार बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने हालात को काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक का नाम सैय्यद है और हिरासत में ले लिया है।

पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव-आगजनी

समझिए पूरा मामला

दरअसल, 26 जुलाई को यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इसी को लेकर गुरुवार से ही विरोध हो रहा था। इसी विवाद पर शुक्रवार को एक युवक की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी यवत के सहकार नगर में युवक के घर पहुंचे और तोड़फोड़ की। तभी दो पक्षों में टकराव हो गया और तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी कि यवत गांव में एक युवक ने अपने व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। इसके बाद लड़के को पुलिस स्टेशन लाया गया। जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। लेकिन तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर विरोध किया और धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी भी की। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। यवत इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। हालात, फिलहाल काबू में है।

Post Comment

You May Have Missed