ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर एसआरएमएस ट्रस्ट ने किया भंडारा

ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर एसआरएमएस ट्रस्ट ने किया भंडारा

बरेली: प्रति वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से ज्येष्ठ मास के सभी बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन बरेली स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित देवग्रीन लान, गोमतीनगर स्थित एफआईएमसी में हुआ। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने ज्येष्ठ माह के आठवें एवं अंतिम बड़े मंगल पर लखनऊ के अर्जुन गंज स्थित देवग्रीन लान में, डायरेक्टर अंबिका मूर्ति ने एफआईएमसी गोमतीनगर और आदित्य मूर्ति ने बरेली स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भंडारे में श्रद्धालुओं को शर्बत, समोसा, पैटीज, बूंदी, खस्ता, केलों का वितरण किया।

ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर एसआरएमएस ट्रस्ट ने किया भंडारा

इस दौरान देविशा मूर्ति, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, सीईटीआर के डीन डॉ. शैलेश दीक्षित, मैनेजर एचआर अजीत सक्सेना, पंकज दीक्षित, साइमा, सौरभ वर्मा सहित एसआरएमएस ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed