SRMS CET में आयोजित होगा टेक व्योम, इनाम में 50 हजार जीतने का मौका

SRMS CET में आयोजित होगा टेक व्योम, इनाम में 50 हजार जीतने का मौका

बरेली: श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में राष्ट्र स्तरीय तकनीकी महोत्सव ‘टेकव्योम-2026’ का भव्य आयोजन गुरुवार (23 अप्रैल) को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसका विषय ‘टेकवर्स: आधुनिक नवाचारों का एक ब्रह्मांड’ है। टायरो क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 50,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि जीतने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी एसआरएमएस सीईटी के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने दी।

डॉ. प्रभाकर ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों, नवप्रवर्तकों और तकनीकी उत्साही लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और नवीनतम तकनीकी प्रगति और नवाचारों को देखने के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव और उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। इसमें टेक गैलरी, रोबो युद्ध जैसे विभिन्न प्रकार के टेक इवेंट के साथ पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन देव मूर्ति करेंगे।

चेयरमैन देव मूर्ति करेंगे शुभारंभ

इसमें ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डायरेक्टर प्लेसमेन्ट डॉ. अनुज कुमार, चीफ प्रॉक्टर इंजीनियर विवेक यादव, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, ट्रस्ट इवेंट को-ऑर्डिनेटर राहुल भट्ट एवं सदफ रसूल, टायरो प्रेसिडेंट स्वास्तिक, टायरो सचिव प्राची शर्मा शामिल रहेंगे। इसका शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे श्रीराम मूर्ति स्मारक शतिक प्रेक्षागृह में करेंगे। इसमें ट्रस्ट के सभी संस्थान के छात्र-छात्राएं और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं आमंत्रित हैं।

Post Comment

You May Have Missed