सपा की नई होर्डिंग- ‘न बंटेंगे, न कटेंगे, PDA के संग रहेंगे’, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा  

सपा की नई होर्डिंग- ‘न बंटेंगे, न कटेंगे, PDA के संग रहेंगे’, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा  

UP News: उत्तर प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। एक तरफ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा में दिया बयान ‘कटेंगे तो बटेंगे’ वायरल हो रहा है, जिसे आरएसएस का भी समर्थन मिला हैं। वहीं, दूसरी ओर अब इसके जवाब में समाजवादी पार्टी की तरफ से भी पोस्टर लगाया गया है।

सपा ऑफिस के बाहर एक नई होर्डिंग लगी है, जिसमें अखिलेश यादव को फिर से 2027 का सत्ताधीश बताया गया है। पोस्‍टर में लिखा है- ‘न बंटेंगे, न कटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे।’ इस होर्डिंग को सपा नेता अमित चौबे ने लगवाया है, जो महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा से सक्रिय हैं।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- ‘भाजपा ने रेलगाड़ी को झेल गाड़ी बना दिया है।’

सपा की नई होर्डिंग- ‘न बंटेंगे, न कटेंगे, PDA के संग रहेंगे’, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा  

Post Comment

You May Have Missed