उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Elections 2025, Lalu family, Lalu Yadav, Rohini Acharya, Tej Pratap Yadav, Tejashwi Yadav, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, बिहार चुनाव 2025, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, रोहिणी आचार्य, लालू परिवार, लालू परिवार में फूट, लालू यादव
Shailendra Singh
0 Comments
लालू परिवार में फूट: बेटी रोहिणी ने रात को छोड़ा घर, बोलीं- तेजस्वी ने निकाला
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार मिलने के बाद तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मच गया है। लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर लिया है। देर रात उन्होंने राबड़ी आवास भी छोड़ दिया है।
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रोहिणी ने कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है।’
रोहिणाी ने लगाए गंभीर आरोप
तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रोहिणी ने कहा- ‘ये सवाल अब तेजस्वी यादव से पूछिए। सवाल पूछोगे तो गाली दी जाएगी, चप्पल से मारा जाएगा।’
ये लालू जी की बेटी हैं जिन्होंने पिता को अपनी एक किडनी तक दे दी लेकिन आज सुनिए उनकी क्या हालत है।
जिस घर में हार की खीज में बहन पर चप्पल चल जाते हों ऐसे लोगों को बिहार की महिलाओं ने वोट क्यों नहीं किया ये समझना कोई बड़ी बात नहीं है। pic.twitter.com/RJG1Zd9WY8
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) November 15, 2025
इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला था। तेज प्रताप ने इसके लिए संजय यादव को ही जिम्मेदार ठहराया था।
पार्टी-परिवार से नाता तोड़ रही हूं: रोहिणी
इससे पहले शनिवार को ही रोहिणी आचार्य ने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।’
रोहिणी ने अपनी पोस्ट में ये बताने की कोशिश की है कि संजय यादव और रमीज ही पार्टी के सभी फैसले लेते हैं। संजय राज्यसभा सांसद हैं और तेजस्वी के रणनीतिक सलाहकार हैं। संजय यादव को लेकर हुए विवाद के बाद रोहिणी ने सितंबर में पार्टी से लेकर परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अन फॉलो कर दिया था।
तेजप्रताप बोले- जयचंदों ने राजद को खोखला किया
चुनाव के नतीजों में RJD को महज 25 सीटें मिली हैं, जबकि 2020 में पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं। तेजप्रताप करीब 50 हजार वोटों से इस चुनाव में हारे हैं। लंबी खींचतान के बाद तेजस्वी अपनी सीट बचा पाए हैं। नतीजों के बाद RJD सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में टकराव बढ़ गया है। शनिवार को तेजप्रताप ने भी लिखा था- जयचंदों ने राजद को खोखला किया।
रमीज यूपी के बलरामपुर के रहने वाले हैं। जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। इन पर हत्या समेत कई मुकदमे हैं। ये RJD का सोशल मीडिया और चुनाव का कामकाज देखते हैं। इनकी पत्नी भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।
संजय यादव के तेजस्वी की गाड़ी के फ्रंट सीट पर बैठने पर शुरू हुआ विवाद
18 सितंबर को लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट आलोक कुमार नाम के एक RJD समर्थक का था। पोस्ट में लिखा था- पूरे बिहार के साथ-साथ हम तमाम लोग फ्रंट सीट पर लालू जी और तेजस्वी यादव को बैठे/बैठते देखने के अभ्यस्थ हैं। उनकी जगह पर कोई और बैठे यह हमें कतई मंजूर नहीं। जिन्हें एक दोयम दर्जे के व्यक्ति में एक विलक्षण रणनीतिकार-सलाहकार-तारणहार नजर आता है… ये बात अलग है।
आलोक कुमार के इस पोस्ट के नीचे एक फोटो चस्पा थी, जिसमें बिहार अधिकार यात्रा की बस के दाईं ओर की फ्रंट सीट पर संजय यादव बैठे थे।
रोहिणी ने पोस्ट शेयर करते हुए कुछ लिखा तो नहीं, लेकिन उसके बाद लालू परिवार में खटपट की खबरें आने लगी।
अगले दिन 19 सितंबर को खटपट की खबरों को बल तब मिला जब उन्होंने अपने X हैंडल से पार्टी के साथ-साथ लालू-राबड़ी सहित परिवार के हर सदस्य को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद मीडिया में लालू परिवार में फूट की खबरें चलने लगी।



Post Comment