सपा सांसद रामजीलाल सुमन फिर हुए नजरबंद, आगरा पुलिस ने घर के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग

सपा सांसद रामजीलाल सुमन फिर हुए नजरबंद, आगरा पुलिस ने घर के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग

आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को आगरा पुलिस ने मंगलवार को फिर से घर में नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस इस दौरान अलर्ट दिखाई दी।

संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट निवासी सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन आज सुबह गिजौली जाने वाले थे। इस सूचना पर उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के रास्ते पर  बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर जुटना शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने किसी को भी वहां एकत्रित नहीं होने दिया।

खंदौली क्षेत्र के गिजौली गांव जाने वाला था सपा प्रतिनिधिमंडल

बता दें रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल खंदौली क्षेत्र के गांव गिजौली जाने वाला था। ये वही गिजौली है, जहां पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। हालांकि इस विवाद में समझौता हो चुका है। पुलिस ने गिजौली में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सपा सांसद सुमन पिछले दिनों भी गिजौली गए थे। पुलिस अधिकारी से वार्ता में एक पक्ष को उन्होंने रावण कह दिया था, जिस पर राजनीत शुरू हो गई थी।

Post Comment

You May Have Missed