महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी पोस्ट करने वाले सपा नेता मनीष जगन गिरफ्तार

महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी पोस्ट करने वाले सपा नेता मनीष जगन गिरफ्तार

लखनऊ: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई की है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार देर रात सपा नेता मनीष जगन को गिरफ्तार किया। देर रात ही उनको एसीपी की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन को लखनऊ पुलिस जबरन उनके आवास से हिरासत में लिया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त और लखनऊ पुलिस को टैग की हुई पोस्ट में कहा गया, जगन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और उनकी पत्नी भी गर्भवती हैं। यदि मनीष जगन या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी।

Post Comment

You May Have Missed