उत्तर प्रदेश, राजनीति

हजरतगंज में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, टंकी पर चढ़ीं सपा नेत्री; जानिए पूरा मामला

हजरतगंज में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, टंकी पर चढ़ीं सपा नेत्री; जानिए पूरा मामला

लखनऊ: राजधानी में हजरतगंज स्थित दारुल शफा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर पारा निवासी सपा नेत्री वंदना चतुर्वेदी पानी की टंकी पर चढ़ गईं और कई घंटे तक हंगामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, वंदना चतुर्वेदी समाजवादी अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर रोक लगा दी है, जबकि उनकी संस्था लंबे समय से इस दिन अवकाश घोषित किए जाने की मांग कर रही है।

प्रशासन में हड़कंप मच गया

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वंदना अचानक दारुल शफा परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एडीएम समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए और उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब ढाई घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान अधिकारियों ने वंदना से मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आईं। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *