सपा हत्या की राजनीति नहीं करती, पूजा पाल के आरोपों पर Shivpal Yadav का बयान

बीजेपी पर बरसे Shivpal Singh Yadav, दोनों डिप्टी सीएम को लेकर कही ये बात

Shivpal Singh Yadav: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल की एक चिट्ठी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. साथ ही पूजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मृत्यु होती है, तो इसका जिम्मेदार सपा और अखिलेश यादव होंगे. इस बयान के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया. शिवपाल यादव ने कहा कि सपा हत्या की राजनीति नहीं करती और पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने BJP नेता संगीत सोम और 2027 विधानसभा चुनाव पर भी अपनी राय रखी.

पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता बंद

शिवपाल यादव ने पूजा पाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इतने दिन चुपचाप घर में बैठी थीं, अब अचानक हत्या का डर क्यों? हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं, हम नहीं. पूजा पाल का विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया है. उन्होंने BJP नेता संगीत सोम के ‘पश्चिमी UP मिनी पाकिस्तान बन रहा है’ वाले बयान पर तंज कसा कि उनका स्वार्थ जगजाहिर है. उनका कोई ठिकाना नहीं, कभी हमारे साथ रहे, अब अपने लाभ के लिए कुछ भी कहते हैं. उनका चरित्र सब जानते हैं.

Post Comment

You May Have Missed