हिमाचल-उत्तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में बर्फबारी, MP-राजस्थान में तीन दिन ओले का अलर्ट

हिमाचल-उत्तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर में बर्फबारी, MP-राजस्थान में तीन दिन ओले का अलर्ट

नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी लगातार जारी है। इसी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कों पर 3 इंच बर्फ की परत जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं। देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

राजस्‍थान सरकार ने स्‍कूलों में घोषित की छुट्टी

वहीं, उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 mm तक बारिश हुई। राजस्थान में अगले 3 दिन और MP में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

25 दिसंबर को 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट

  • पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
  • हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
  • दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।

26 दिसंबर को चार राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

  • जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
  • हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
  • महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।

27 दिसंबर को आठ राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट UP में ओले गिरने की संभावना है।
  • सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, गुजरात, विदर्भ में तेज आंधी बारिश हो सकती है।
  • उत्तर भारत और मैदानी राज्यों में शीतलहर, कोहरे की संभावना नहीं है।
  • हिमाचल में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान गिरेगा और शीतलहर चल सकती है।

Post Comment

You May Have Missed