देश-दुनिया
राजनीति
Bridge collapses in Darjeeling, Bridge collapses in Mirik, Bridge collapses in West Bengal, Cyclone Shakti, IMD, Indian Meteorological Department, चक्रवात शक्ति, दार्जिलिंग में पुल ढहा, पश्चिम बंगाल में पुल ढहा, भारतीय मौसम विभाग, मिरिक में पुल ढहा, साइक्लोन शक्ति
Shailendra Singh
0 Comments
प. बंगाल के दार्जिलिंग में पुल ढहने से छह लोगों की मौत, अरब सागर में उठे चक्रवात शक्ति को लेकर अलर्ट
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद दार्जिलिंग के मिरिक में एक पुल ढह गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी लैंडस्लाइड की खबर है। उधर, मानसून के बाद अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है। इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में यह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अरब सागर के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों तक पहुंचेगा। सोमवार से पूर्वोत्तर की ओर जाने और कमजोर पड़ने की संभावना है।
सात अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
तूफान के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र में समुद्र उफान पर है। महाराष्ट्र में भी तूफान शक्ति का असर दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक उत्तरी कोंकण के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी भारी बारिश हो सकती है।
साइक्लोन शक्ति के बारे में
शक्ति के असर से रविवार तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र तट और पाकिस्तान तट पर समुद्र में उथल-पुथल का अनुमान है। हालांकि, धीरे-धीरे इसका असर कमजोर पड़ने की संभावना है। गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में 7 अक्टूबर तक ऊंची समुद्री लहरें, तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र में अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा का निर्देश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई की है। गोवा के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन शक्ति को लेकर अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
जिला प्रशासन को डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम एक्टिव करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों को निकालने की प्लानिंग और उनके लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों को 7 अक्टूबर तक गुजरात और महाराष्ट्र में तटों पर अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी है।



Post Comment