SIR in UP: अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने गुप्त बैठक कर….

SIR in UP: अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने गुप्त बैठक कर....

SIR in UP: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और सत्ताधारी दल पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने हम लोगों को बहुत काम दे दिया है, क्योंकि जगह-जगह फॉर्म 7 के जरिए वोट कटवाने की कोशिश की जा रही है. उनका आरोप है कि यह सब सुनियोजित तरीके से हो रहा है ताकि विपक्ष को चुनाव में नुकसान पहुंचाया जा सके. सपा प्रमुख का दावा है कि बीजेपी की एक गुप्त बैठक में यह तय किया गया था कि हर विधानसभा में वोट कटवाए जाएंगे. उन्होंने कन्नौज का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के एक नेता ने भी बयान दिया था कि ज्यादा पढ़ा-लिखा कभी-कभी गलती कर देता है. अखिलेश ने इसे तंज बताते हुए कहा कि असल में गलती नहीं, बल्कि जानबूझकर वोट हटाने का खेल चल रहा है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि औरैया नगर अध्यक्ष का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया गया. इतना ही नहीं, बलिया के सिकंदरपुर से सपा विधायक की पत्नी का नाम भी कटवा दिया गया. उनका कहना है कि यह सब विपक्ष को उलझाए रखने की रणनीति है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी यूपी का चुनाव जीत नहीं रही है, इसलिए वोट कटवाने के जरिए माहौल बिगाड़ने और विपक्ष को फंसाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिष्ट जी न जाने क्या-क्या बता रहे थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है.

Post Comment

You May Have Missed