Shruti Sharma on Intimate Scenes: इंटीमेट सीन न करने से ‘हीरामंडी’ की इस एक्ट्रेस से छिने कई बड़े प्रोजेक्ट्स, बताई पूरी बात
Shruti Sharma on Intimate Scenes: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में ‘सायमा’ बनकर टीवी एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। सीरीज में उनके भले ही उनका काम कम हो, लेकिन उसकी खूब चर्चा हुई है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन से परहेज करने पर खुलकर बात की और बताया कि इसकी वजह से मैंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स खो दिए थे।

श्रुति शर्मा ने अपना एक्टिंग करियर साल 2018 में ‘इंडिया नेक्ट्स सुपरस्टार्स’ बतौर कंटेस्टेंट शुरू किया थी और शो की विनर भी बनी थीं।

हालांकि, एक्ट्रेस श्रुति शर्मा को असली फेम टीवी शो ‘नमक इश्क का…’ से मिली। इस शो ने उनको घर-घर में पहचान दिलाई है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक तेलुगु फिल्म और बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ में भी काम किया।

वहीं, इन दिनों वो एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशन लाइफ और नो इंटीमेट पॉलिसी पर बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘हीरामंडी’ में सायमा को मिले पॉजिटिव रिव्यू से वो बहुत खुश हैं।

इसके अलावा उन्हें उस बात की भी खुशी है कि इस सीरीज में डायरेक्टर ने उनसे कोई किसिंग सीन नहीं करवाया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ”मैं कभी भी स्क्रीन पर बोल्ड नहीं होना चाहती। साथ ही मेरी इंटीमेट और किसिंग सीन के लिए भी ना ही होती है।”

श्रुति शर्मा ने बताया कि, ‘इंटीमेट सीन ना करने की वजह मैंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए, क्योंकि मुझे लगा कि उस शो में बोल्ड या इंटीमेट होने की कोई जरूरत नहीं थी।”

‘हीरामंडी’ की बात करते हुए श्रुति ने कहा कि, “मैंने जब सीरीज की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं खूब रोई ये जानकर कि उसमें किसिंग सीन नहीं है।”

श्रुति ने आखिर में कहा कि, मैं भंसाली सर की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी बात की पूरी इज्जत रखी, क्योंकि मैं किसिंग सीन्स को करने में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी।



Post Comment