हॉलीवुड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज देंगी श्रद्धा कपूर

हॉलीवुड फिल्म 'जूटोपिया 2' के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज देंगी श्रद्धा कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म भारत में 28 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं, अमेरिका में 2 दिन पहले 26 नवंबर को मूवी रिलीज होगी।

फिल्म के हिंदी वर्जन की घोषणा के दौरान इवेंट में श्रद्धा ने बताया कि उन्हें जूडी हॉप्स का रोल उनकी पर्सनैलिटी के काफी करीब लगा। उन्‍होंने कहा, जूडी हॉप्स का रोल मुझसे काफी मिलता-जुलता है। वो समझदार है, हमेशा पॉजिटिव रहती है और उसका जो हमेशा जोश में रहने वाला स्वभाव है, उससे मैं पूरी तरह जुड़ सकती हूं। जब जरूरत होती है, तो वो सख्त होती है और वक्त आने पर नरम भी। जूडी बनकर काम करना मेरे लिए बहुत मजेदार था।

किसी एनिमेटेड कैरेक्‍टर को आवाज देनाल अलग अनुभव

श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, किसी एनिमेटेड कैरेक्टर को आवाज देना बिल्कुल अलग और मजेदार एहसास है। बचपन में हम सब कई लोगों की नकल किया करते थे और अब एक मजाकिया और कूल बनी को अपनी आवाज देना बहुत ही मजेदार रहा। मुझे अपनी आवाज को जूडी के मूड के हिसाब से बदलना पड़ता था, जब वह गुस्से में होती है या जब मस्ती कर रही होती है। यह सब एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगा। इसके लिए आपको सच में उस कैरेक्टर की आवाज बनना पड़ता है।

हॉलीवुड फिल्म 'जूटोपिया 2' के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज देंगी श्रद्धा कपूर

इवेंट के दौरान मीडिया को फिल्म की एक झलक भी दिखाई गई, जिसमें श्रद्धा की आवाज में जूडी हॉप्स के एक्सप्रेशन और एनर्जी को दिखाया गया। जूटोपिया 2 वॉल्ट डिजनी एनिमेशन स्टूडियो की 2016 की हिट एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया की सीक्वल है। जूटोपिया के दूसरे पार्ट को जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है।

Previous post

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में झूमे अनिरुद्धाचार्य महाराज, दोनों ने सड़क पर बैठकर खाया खाना

Next post

बिहार चुनाव 2025: दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज थमेगा प्रचार-प्रसार, नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील

Post Comment

You May Have Missed