शिवसेना शिंदे गुट की 20 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस की भी चौथी लिस्ट में 14 नाम

शिवसेना शिंदे गुट की 20 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस की भी चौथी लिस्ट में 14 नाम

मुंबई: शिवसेना शिंदे गुट ने रविवार (27 अक्‍टूबर) को 20 प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। वर्ली से राज्यसभा सासंद मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया गया है। इसी सीट पर उद्धव गुट ने आदित्य ठाकरे को मैदान में उतारा है।

इससे पहले 22 अक्टूबर को शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। सीएम एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।

इसके अलावा कांग्रेस ने भी चौथी लिस्ट में 14 नामों का ऐलान किया।

सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Post Comment

You May Have Missed