शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट में 15 प्रत्‍याशियों का ऐलान, अब तक 80 नामों की घोषणा

शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट में 15 प्रत्‍याशियों का ऐलान, अब तक 80 नामों की घोषणा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने शनिवार (26 अक्‍टूबर) को 15 प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे की बगावत के समय अनिल चौधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था, इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है।

शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट में 15 प्रत्‍याशियों का ऐलान, अब तक 80 नामों की घोषणा

अब तक 80 प्रत्‍याशियों का ऐलान

शिवसेना ने अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 3 दिन पहले 23 अक्टूबर को जारी की लिस्ट में पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। शिवसेना उद्धव गुट सहित MVA के तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव गुट को अभी 5 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। MVA ने अब तक 173 कैंडिडेट का ही ऐलान किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस भी आज शाम तक अपने बचे 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथेला ने दी थी।

Previous post

Oscars 2025: ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म’ में नामांकित हुई Laapataa Ladies, देखिए अन्‍य फिल्‍मों की लिस्‍ट  

Next post

वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट से हिंदू पक्ष को झटका, नहीं होगा ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे  

Post Comment

You May Have Missed