उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections, Bihar Assembly Elections 2025, Bihar BJP, Bihar Congress, Bihar Congress List, Bihar elections, Bihar Elections 2025, Bihar News, Congress, JDU, LJP, NDA, RJD, आरजेडी, एनडीए, एलजेपी, कांग्रेस, जेडीयू, बिहार कांग्रेस, बिहार कांग्रेस लिस्ट, बिहार चुनाव, बिहार चुनाव 2025, बिहार भाजपा, बिहार विधानसभा चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Shailendra Singh
0 Comments
बिहार चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स, कदवा से लड़ेंगे शकील अहमद
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात अपने 48 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं।
सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं।
सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट कटा
वहीं, खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को टिकट दिया गया है। चंदन यादव पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे। लिस्ट आने से पहले ही पार्टी ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया था।
कांग्रेस के 48 कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट
पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने की थी मारपीट
इससे पहले बुधवार को दिल्ली से लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कृष्ण अल्लावरू, शकील अहमद को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। किसी तरह बचकर वे अपनी गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकले।
दरअसल, बिक्रम विधानसभा सीट पर डॉ. अशोक आनंद पिछले कई सालों से तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट अनिल शर्मा को दे दिया गया। इसी बात से डॉ. अशोक आनंद के समर्थकों में नाराजगी थी। नेताओं ने कांग्रेस पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था।



Post Comment