नए साल पर ‘किंग’ को लेकर शाहरुख खान देंगे बड़ा तोहफा! निर्देशक ने भी दी हिंट

नए साल पर ‘किंग’ को लेकर शाहरुख खान देंगे बड़ा तोहफा! निर्देशक ने भी दी हिंट

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: शाहरुख खान स्‍टारर फिल्म किंगको साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। इस बीच अब शाहरुख खान को रिकॉर्डिग स्टूडियो जाते देखा गया, जिसके बाद फैंस मेंकिंगको लेकर एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है। फैंस ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि नए साल परकिंगको लेकर कोई सरप्राइज मिल सकता है।

वायरल हुई तस्वीरों और वीडियोज में शाहरुख को फिटेड सफेद टीशर्ट और कार्गो पैंट पहने, सिर पर बीनी टोपी लगाए देखा गया। स्टूडियो में अंदर जाते समय उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे। हालांकि, अभिनेता क्या रिकॉर्ड कर रहे थे, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नए साल पर दे सकते हैं सरप्राइज

मगर, उनके स्टूडियो में आने के समय को देखते हुए प्रशंसकों का मानना है कि वो अपनी आगामी फिल्मकिंगके पोस्टप्रोडक्शन क्लिप पर काम कर रहे होंगे। हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने शाहरुख को पैपराजी से बचान का प्रयास किया और उनके सामने छाता लगाया। लेकिन शाहरुख की झलक कैमरे में कैद हो गई। अब फैंस को उम्मीद है कि नए साल पर उन्हें शाहरुख की तरफ सेकिंगसे जुड़ा कोई सरप्राइज मिल सकता है।

शाहरुख के बर्थडे पर सामने आया था फर्स्ट लुक

पिछले महीने शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स नेकिंगसे शाहरुख के लुक की झलक दिखाई थी। इस फर्स्ट लुक में शाहरुख एक्शन अवतार में काफी डैशिंग लग रहे थे। इसके सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हैं। हालांकि, इसके बाद से किंग को लेकर मेकर्स की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। अब फैंस ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि अगली बड़ी घोषणा नए साल के दिन हो सकती है।

सिद्धार्थ ने भी दिया था हिंट

शाहरुख खान को स्टूडियो में देखे जाने से एक दिन पहले फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक शेर के मोहरे की तस्वीर साझा की थी, जिसके सिर पर मुकुट था। अब शाहरुख को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देखकर फैंस ऐसी अटकलें लगा रहे हैं कि मेकर्स मोशन पोस्टर के साथ 1 जनवरी को फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर सकते हैं।

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशितकिंगमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट दिखाई देगी। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।

Post Comment

You May Have Missed