बागपत में टूटा 65 फीट ऊंचा मंच, हादसे में सात लोगों की मौत; सीएम योगी ने दिए निर्देश

बागपत में टूटा 65 फीट ऊंचा मंच, हादसे में सात लोगों की मौत; सीएम योगी ने दिए निर्देश

बागपत (बड़ौत): उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार (28 जनवरी) को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं, जिससे कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। इस हादसे में अबतक सात श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। 40 से ज्‍यादा घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग घायलों को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। मृतकों में बागपत निवासी तरसपाल (80), अमित (40), ऊषा (65), विनीत और कमलेश की पहचान हो गई है, जबकि दो की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्‍होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह कार्यक्रम 25 साल से होता आ रहा है। मंच का स्ट्रक्चर कैसे तैयार किया जा रहा था? इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर हालात कंट्रोल में हैं।

जिलाधिकारी ने की मौतों की पुष्टि  

उधर, बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। छठी मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है। डीएम ने बताया कि 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 20 लोगों का उपचार चल रहा है।

Previous post

महाकुम्भ: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज रेल मण्डल के स्टेशनों पर लागू होगी विशेष व्यवस्था

Next post

दिल्ली चुनाव के लिए सियासी दलों ने झोंकी ताकत, शाह का रोड शो और सीएम योगी की रैली; केजरीवाल भी करेंगे जनसभा 

Post Comment

You May Have Missed