देश-दुनिया
राजनीति
flood alert, Indian Meteorological Department, rain alert, Rain alert in the country, Rain in the country, Rain in UP, weather department, देश में बारिश, देश में बारिश का अलर्ट, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, यूपी में बारिश
Shailendra Singh
0 Comments
छत्तीसगढ़-बिहार में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, देश के 13 राज्यों में 4 दिन तेज हवा-बारिश के आसार
नई दिल्ली: देश में मानसून सीजन खत्म होने के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 28 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है।
अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी में अगले 96 घंटे में बड़ी हलचल हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस दौरान 3 बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। ये सिस्टम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यानी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक का मौसम बदल देंगे।
ओडिशा में भारी बारिश, सभी 30 जिलों में आज अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र गहरा होकर तट की ओर बढ़ रहा है। इससे ओडिशा में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है। IMD ने गुरुवार को ओडिशा के सभी 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हुई।
यूपी में दशहरे पर 36 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। फतेहपुर में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। दशहरे पर आज 36 जिलों में अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में बारिश का यह दौर अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है।
छत्तीसगढ़ में आज 23 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। गरियाबंद जिले में दो महिलाओं की और रायगढ़ जिले में दो युवकों की जान गई। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 60mm बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में 35 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
बिहार के 35 जिलों में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। बिहार में मौसम की यह स्थिति 7 अक्टूबर तक रह सकती है। बीते दिन पटना, भागलपुर, गया समेत 18 जिलों में तेज बारिश हुई। बक्सर और नवादा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।
हरियाणा में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में गुरुवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
पंजाब में 5 अक्टूबर से बारिश की संभावना
पंजाब में 5 अक्टूबर से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में भारी बारिश की आशंका है। पंजाब में बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की कमी देखने को मिली। जबकि रातों का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में 3-4 अक्टूबर से ज्यादा बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट है। इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 और 4 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को दशहरे के दिन भी कई जिलों में पानी गिरने के आसार है। 3 और 4 अक्टूबर से ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस वजह से भारी बारिश का दौर रहेगा।
राजस्थान में जयपुर सहित 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद से बारिश का एक और दौर शुरू हो गया। राज्य के 24 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को बारिश थोड़ी धीमी होगी। 5 से 7 अक्टूबर से फिर से तेज बरसात होगी। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से दिन के तापमान में कमी दर्ज हुई। राज्य के अधिकांश शहरों में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हुआ।
देश के 13 राज्यों में अलर्ट
देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश होने जैसा मौसम बन सकता है, जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।



Post Comment