T20 World Cup के सुपर-8 में भारत के मुकाबले तय, देखिए कब और किस टीम से भिड़ेगी रोहित की सेना
T20 World Cup: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 अमेरिका और वेस्टंडीज की मेजबानी में अब सुपर-8 की ओर पहुंच रहा है। ग्रुप चरण के 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं और आज न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच 39वां मुकाबला खेला जाएगा। जबकि, 18 जून को वेस्टइंडीज की अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी। हालांकि, इन दोनों मैचों से कुछ असर नहीं पड़ेगा।
T20 World Cup में सुपर-8 की आठ टीमें तय हो चुकी हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंची हैं। सुपर-8 की आठ टीमों में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है। सुपर-8 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने क्वालिफाई कर लिया है।
19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत | T20 World Cup
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
दोनों ग्रुप की टीम

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल




Post Comment