लंदन की सैर पर Sara Ali Khan, दादी और मां के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज
Sara Ali Khan: बॉलीवुड की एक्ट्रेस सारा अली खान को जब भी फिल्मों की शूटिंग से समय मिलता है तो वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजारती हैं। हाल ही में अपनी अपनी दादी और मां के साथ वह लंदन की सैर पर निकलीं। लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरें सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। सारा अली खान ने अपनी दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह के साथ लंदन में थिएटर प्ले एंज्वॉय किया।
सारा लंदन एक रेस्टोरेंट में अपनी दादी के साथ नजर आईं। दोनों ने वहां पर लंच किया। आगे सारा अली खान मां अमृता के साथ लंदन की खूबसूरत और अलग-अलग लोकेशन पर फोटो क्लिक करवाती हुई दिखीं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ सारा अली खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘लंदन के कुछ यादगार पल।’ सारा अली खान के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई थी।



Post Comment