फिल्‍म सिकंदर की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, ताज फलकनुमा पैलेस में करेंगे शूट

फिल्‍म सिकंदर की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, ताज फलकनुमा पैलेस में करेंगे शूट

इन दिनों बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) की शूटिंग में व्यस्त हैं। जान से मारने की धमकियों के बीच एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस लौट आए हैं। पैलेस में भी एक्टर की सेफ्टी को ध्यान में रखकर कड़ी सुरक्षा की गई है।

ताज फलकनुमा पैलेस को शानदार तरीके से रोशनी से सजाया गया है। कथित तौर पर, फिल्म क्रू पैलेस पर एक दिन पहले ही पहुंच गया था। क्रू ने शूटिंग की सारी तैयारियां कर ली थीं। यह पैलेस सलमान के लिए बहुत स्पेशल है। दरअसल, उनकी बहन अर्पिता खान की भी शादी यहीं हुई थी।

नाडियाडवाला संग दे चुके हैं कई हिट फिल्में

फिल्म सिकंदर को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 2025 में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘सिकंदर’ से पहले मुरुगदास और सलमान साथ में 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं। मुरुगदास उस फिल्म के राइटर थे।

Post Comment

You May Have Missed