सलमान खान माफी मांग लें, लॉरेंस कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है: राकेश टिकैत

सलमान खान माफी मांग लें, लॉरेंस कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है: राकेश टिकैत

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि सलमान खान को बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा, यह समाज से जुड़ा मामला है। सलमान खान को मंदिर जा कर माफी मांग लेनी चाहिए। नहीं तो जेल में बंद आदमी (लॉरेंस बिश्नोई) पता नहीं कब टपकवा दे। लॉरेंस बदमाश आदमी है।

हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सलमान से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था, ‘सलमान खान ने बहुत बड़ी गलती की है। उसे बिश्नोई समाज से माफी मांग कर अपना पल्ला छुड़ा लेना चाहिए। पूरे हिंदू समाज और देश से माफी मांगे कि भाई मुझसे गलती हुई, मुझे ऐसा नहीं करना था। सभी मुसलमान अच्छे हैं। इसमें सारे समाज का दोष नहीं है।’

अनूप जलोटा ने भी कही थी माफी मांगने की बात

कुछ समय पहले सिंगर अनूप जलोटा ने भी कहा था कि भले ही सलमान खान ने काले हिरण की हत्या न की हो, लेकिन उन्हें बिश्नोई मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। उन्हें परिवार और करीबियों की सेफ्टी के लिए यह कदम उठा लेना चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed