सलमान खान को फिर मिली धमकी, मैसेज भेजने वाले ने कहा- बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा

सलमान खान को फिर मिली धमकी, मैसेज भेजने वाले ने कहा- बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा

पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्‍या के छह दिन बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।’

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

वहीं, मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले को ट्रैक करने में जुटी है। बता दें कि सलमान खान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

छह महीने में दो बार दी गई धमकी

12 अक्टूबर: सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान खान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली।

14 अप्रैल: सलमान के अपार्टमेंट पर फायरिंग सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। घटना के दो महीने बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं।’

Previous post

3254 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, SPG खींचेगी सुरक्षा खाका

Next post

जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड के प्रस्ताव को उमर कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री उमर PM Modi को सौंपेंगे ड्राफ्ट  

Post Comment

You May Have Missed