प्रयागराज में 12 करोड़ से बनेगा साहित्य तीर्थ क्षेत्र, योगी सरकार ने दी मंजूरी
प्रयागराज: योगी सरकार ने संगम नगरी में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही साहित्य तीर्थ क्षेत्र का निर्माण करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह परियोजना प्रयागराज नगर निगम द्वारा प्रस्तावित की गई थी। यह परियोजना नगर की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है। साहित्य तीर्थ क्षेत्र (साहित्य पार्क) के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। इसके लिए शासन की ओर से डीपीआर मांगा गया है।
साहित्य पार्क के संबंध में एक दिन पहले ही सोमवार को महाकुंभ नगर स्थित त्रिवेणी संकुल में हुई नगर निगम सदन की बैठक में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इसे लेकर घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना प्रयागराज की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है। सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को चिह्नित किया जाएगा। इस पार्क में साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को चिह्नित किया जाएगा और उनका संरक्षण किया जाएगा। इसके अलावा साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी मिल सके।
महापौर ने जताया आभार
महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस योजना की अनुमति मिलने पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रयागराज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने में मदद करेगी। इसके अलावा यह परियोजना शहर के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देगी। लोग शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को देखने के लिए आकर्षित होंगे।
नगर पंचायत शंकरगढ़ और कोरांव में होंगे। विकास काम नगर पंचायत शंकरगढ़ में 1.95 करोड़ की लागत से बारात घर और सात लाख की लागत से सीसी रोड, नाली निर्माण काम किए जाएंगे। वहीं, नगर पंचायत कोरांव में बारात घर के लिए 2.11 करोड़ और करीब 2 करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी।



Post Comment