उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
B Sudarshan Reddy, BJP, Congress, CP Radhakrishnan, India Alliance, NDA VP candidate, opposition's VP candidate, Retired Justice B Sudarshan Reddy, VP election 2025, इंडिया गठबंधन, उप राष्ट्रपति चुनाव 2025, एनडीए उप राष्ट्रपति उम्मीदवार, कांग्रेस, बी सुदर्शन रेड्डी, भाजपा, रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी, विपक्ष के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन
Shailendra Singh
0 Comments
रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन से सीधा मुकाबला
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।
79 साल के रेड्डी गुवाहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रिटायर जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। दोनों 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
9 सितंबर को होगी वोटिंग
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।
रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में
जन्म: 8 जुलाई 1948, चित्तूर जिला, आंध्र प्रदेश
शिक्षा: BA, LLM,
शुरुआत: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत
कानूनी करियर
1971- आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। संविधान, सिविल, आपराधिक और कर मामलों में विशेषज्ञता।
1988- आंध्र प्रदेश के एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए।
1991- आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने।
2007- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त।
2011- सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए।
खड़गे बोले- संविधान बचाने विपक्ष एकजुट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब कभी लोकतंत्र और संविधान खतरे में आता है। विपक्ष उसे बचाने के लिए एकजुट हो जाता है। I.N.D.I.A दलों ने एक साझा उम्मीदवार रखने का फैसला किया है, यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक नाम पर सहमत हुए हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार चुना है।
मुझे ख़ुशी है कि सभी दल एकजुट होकर सहमत हुए हैं। ये लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जब कभी संविधान खतरे में होता है तो हम सब मिलकर उसे बचाने के लिए लड़ते हैं। हमने तय किया है… pic.twitter.com/OerCmfb1Ne
— Congress (@INCIndia) August 19, 2025
सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार चुना है।
मुझे ख़ुशी है कि सभी दल एकजुट होकर सहमत हुए हैं। ये लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जब कभी संविधान खतरे में होता है तो हम सब मिलकर उसे बचाने के लिए लड़ते हैं। हमने तय किया है… pic.twitter.com/OerCmfb1Ne
— Congress (@INCIndia) August 19, 2025
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के बारे में
जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु)
शिक्षा: बी.बी.ए. (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
शुरुआतः आरएसएस स्वयंसेवक
वर्तमान में: महाराष्ट्र के राज्यपाल (31 जुलाई 2024 से)
राजनीतिक करियर
1996- भाजपा तमिलनाडु सचिव
1998-1999- कोयम्बटूर से सांसद
2004-07- तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष
2016-20- कोयर बोर्ड अध्यक्ष
2020-22- भाजपा के केरल प्रभारी
2023- झारखंड के राज्यपाल बने (अतिरिक्त प्रभार : तेलंगाना राज्यपाल, पुडुचेरी उपराज्यपाल)
2024- महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त
उप राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार का जीतना तय
NDA के पास बहुमत से 31 सांसद ज्यादा।
संसद की मौजूदा स्थिति
बहुमत- 391 वोट
लोकसभा- 542 सांसद (1 सीट खाली)- कुल सीट: 543
कुल वोट- 782 सांसद
राज्यसभा- 240 सांसद (5 सीट खाली)- कुल सीट: 245
राजनीतिक गठबंधनों की मौजूदा स्थिति
NDA- 422 सांसद (बहुमत से 31 सांसद ज्यादा)
I.N.D.I.A.- 312 सांसद (बहुमत से 79 सांसद कम)
नोट- 48 सांसद किसी गठबंधन में नहीं हैं।



Post Comment