उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Ayodhya, Ayodhya Deepotsav, Ayodhya Deepotsav 2025, Ayodhya News, CM Yogi, Deepotsav 2025, Ramnagari Ayodhya, UP News, Yogi Adityanath, अयोध्या, अयोध्या दीपोत्सव, अयोध्या दीपोत्सव 2025, दीपोत्सव 2025, योगी आदित्यनाथ, रामनगरी अयोध्या, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
अयोध्या में 26 लाख 17 हजार दीपक जलाने का रिकॉर्ड, CM योगी बोले- रामद्रोहियों को दीपोत्सव कैसे अच्छा लग सकता है
अयोध्या: रामनगरी में रविवार को 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाए गए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या के नाम 2 रिकॉर्ड बने।
पहला- 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए। दूसरा- सरयू तट पर 2128 अर्चक सरयू की महाआरती की गई। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया। 1100 ड्रोन से विशेष शो किया गया।
दीपोत्सव का कार्यक्रम अच्छा लगा तो स्मार्टफोन की लाइटें जलाइए
राम की पैड़ी से सीएम योगी ने कहा, दीपोत्सव का यह कार्यक्रम अच्छा लगा हो तो अपने स्मार्टफोन की लाइट जलाकर देश और दुनिया को संदेश दे दीजिए। आपके स्मार्टफोन की लाइट बताती है कि दीपोत्सव का कार्यक्रम आपको अच्छा लगा।
रामद्रोहियों को दीपोत्सव कैसे अच्छा लग सकता है
मुख्यमंत्री ने कहा, दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को यूपी की पहचान बनाने के लिए प्रदेश के नौजवानों के लिए पहचान का संकट न खड़ा और कोई भी उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ न कर सके। इसलिए डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से इस तरह के प्रयास प्रारंभ किए हैं। उन्होंने कहा, जो लोग आपकी आस्था का अपमान करते थे। जिन लोगों ने अयोध्या की गलियों को राम भक्तों और कार सेवकों के शरीर को छलनी करके लहूलुहान किया था। आज उनको अयोध्या के दीपोत्सव का कार्यक्रम भी अच्छा नहीं लग रहा है। रामद्रोहियों को दीपोत्सव कैसे अच्छा लग सकता है।
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग प्रदेश की सत्ता में रहते हुए दीपोत्सव का, रंगोत्सव का या देव दीपावली के कार्यक्रम से कोसों दूरी बनाए रखते थे, लेकिन प्रदेश के खजाने को सैफई महोत्सव और कब्रिस्तानों की दीवारों पर खर्च करते थे। आज उनको 26 लाख 17 हजार से अधिक दीप अयोध्या धाम में प्रज्ज्वलित हुए हैं। अयोध्या के ही कुम्हार और प्रजापति जाति से जुड़े लोगों के परिश्रम का प्रतिफल है। विपक्ष नहीं चाहता था कि इन्हें काम मिले और इसीलिए विरोध कर रहे हैं। प्रदेश का खजाना लुटाने वाले अपने जन्मदिन पर बर्मिंघम की बग्घी पर सवारी करके प्रदेश को गुलामी में धकेलने वाले लोग फिर से अंधकार में ढकेलना चाहते हैं।
योगी बोले-भारत एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज अयोध्या में आपकी आस्था भव्य राम मंदिर के रूप में हैं। ये नए भारत का प्रतीक है। एक भारत और श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। भारत एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा। भारत एक रहेगा तो कोई आस्था को अपमानित नहीं कर पाएगा। भारत एक रहेगा तो दीपोत्सव का ये आनंद हर पर्व और त्योहार में इसी उत्साह और उमंग के साथ आयोजित करने का अवसर प्राप्त होता रहेगा।
गिनीज बुक में अयोध्या के नाम 2 रिकॉर्ड
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के दौरान एक और रिकॉर्ड बना। 26 लाख 17 हजार 215 दीपक जलाए गए। इसके अलावा एक साथ सरयू की भव्य महाआरती 2128 अर्चकों ने की।

1100 ड्रोन से प्रभु श्रीराम की महिमा की देखिए तस्वीरें



सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी का अद्भुत नजारा
#WATCH | उत्तर प्रदेश: वीडियो अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी से है, जहाँ #Deepotsav2025 के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं।
(सोर्स: ANI/उत्तर प्रदेश सरकार) pic.twitter.com/vcDs04pHxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025



Post Comment