नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सलमान खान, कमल हासन और राजामौली समेत कई फिल्मी सेलेब्स ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।

कभी रतन टाटा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इंडस्ट्रियलिस्ट को याद किया है। सिमी ने ट्विटर पर अपने शो रोनडेवू विद सिमी गरेवाल से रतन टाटा के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।’

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा से प्यार करती थीं सिमी गरेवाल

सिमी गरेवाल कभी रतन टाटा से बेहद प्यार करती थीं। 2011 में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कबूल किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए रतन टाटा को डेट किया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, पर वो हमेशा अच्छे दोस्त रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिमी गरेवाल और रतन टाटा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में जब रतन टाटा, सिमी के शो का हिस्सा बने थे तब उन्होंने अपने करियर से लेकर लव लाइफ और पर्सनल लाइफ पर दिलचस्प खुलासे किए थे।

गौरतलब है कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- ‘मैं 4 बार शादी करने के काफी करीब आया पर हर बार मैं किसी ना किसी डर से पीछे हट गया।’

कमल हासन ने बताया अपना हीरो

सिमी के अलावा साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने भी टाटा के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘रतन टाटा जी मेरे पर्सनल हीरो थे। मैं अपनी पूरी जिंदगी उनके जैसा बनने की कोशिश की। देश को लेकर उनका जो योगदान है वो मॉर्डन इंडिया की कहानियों के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।’

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

सलमान, एनटीआर और चिरंजीवी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे Ratan Tata, सलमान खान से लेकर चिरंजीवी तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Previous post

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष: समय रहते मानसिक स्वास्थ्य पर दीजिए ध्यान, नहीं रहेंगे परेशान

Next post

सत्‍संग हादसा: बाबा नारायण सरकार कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक आयोग के सामने हुए पेश   

Post Comment

You May Have Missed